सिराथू: सैनी में स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा- भाजपा एससी/एसटी पर कर रही अत्याचार, मुसलमानों पर करवाई जा रही फ़र्जी एफआईआर
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जन जागरूकता रथ लेकर बुधवार दोपहर कौशाम्बी पहुंचे थे।सैनी में हुई एक बैठक को सम्बोधित किया है।मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाया है।मौर्या ने कहा-किसान परेशान हैं, जवान बेरोजगार घूम रहे हैं।मंहगाई चरम सीमा पर है।भाजपा दलितों पर अत्याचार और अल्पसंख्यक पर फर्जी केस करवा रही है।