इंदौर: खंडवा रोड स्थित डीएवीवी के बाहर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम शुरू, छात्रों ने महापौर से की थी मांग
Indore, Indore | Apr 3, 2024 खंडवा रोड स्थित डीएवीवी परिसर के बाहर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को सड़क हादसे में 3 छात्राओं के घायल होने के बाद छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी के बाहर रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। महापौर के निर्देश पर स्पीड ब्रेकर लगाने काम शुरू हो चुका है।