विदिशा नगर: रवि शंकर शुक्ल तिराहे पर दो युवकों में मारपीट, लोगों ने रोका, थाने में शिकायत नहीं
शहर के रवि शंकर शुक्ला तिराहे पर अलग-अलग स्थान पर मजदूरी करने जाने वाले मजदूर इसी स्थान पर एकत्रित होते हैं, उन्हीं मजदूरों में से दो युवक जो आपस में एक दूसरे से परिचित भी लग रहे थे, किसी बात को लेकर झगड़ पड़े, शनिवार दोपहर 2 बजे दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, उनके बीच रुक-रुक कर हाथापाई चलती रही आसपास मौजूद बाद में कुछ लोगों ने बचाया।