चंदेरी: ग्राम मढ़ी निवासी एक नाबालिक लड़की घर से हुई लापता पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मढ़ी ने बताया कि 16 जून की सुबह करीबन 9:00 बजे से मेरी नाबालिक बेटी घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।