जगदीशपुर: बिलैया दियारा: 3 साल पहले सहेली से शादी, अब पेड़ से लटकी मिली लाश; हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी
भागलपुर के बाइपास इलाके के बिलैया दियारा में दो दिन पहले पेड़ से लटकी मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में जिस शव को 18 वर्षीय लड़के का बताया जा रहा था, वह दरअसल 20 वर्षीय युवती चिंता कुमारी का निकला। मृतका घोघा थाना क्षेत्र के नया टोला शाहपुर निवासी भोला मंडल की बेटी थी।