आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। मध्य प्रदेश राजपत्र में जारी अधिसूचना के बाद, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार ने आज मंगलवार 13 जनवरी को जिले में अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं।