पंचकूला: पिंजौर में पहली बार पुलिस की तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को यादविन्द्रा गार्डन पिंजोर से व्हाइट हाउस तक पहुंचेगी, DCP का दौरा
यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर से लेकर व्हाइट हाउस पिंजौर तक 14 अगस्त को पुलिस तिरंगा यात्रा पहली बार निकाली जाएगी। इसी संदर्भ में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक पुलिस प्रशासन के साथ यादविन्द्रा गार्डन पिंजोर और व्हाइट हाउस पिंजौर में पहुंची हुई थी। उनके साथ कालका पिंजौर और जिला पंचकूला से पुलिस अधिकारीगण साथ थे।