सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने सिहौल गांव में छापेमारी कर एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार
सिहौल गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक नशेड़ी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहौल में एक नशेड़ी नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशेड़ी को गिरफ्तार कर जांच किया गया। जांच के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।