सत्तर कटैया: पटोरी गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर लोडेड देसी कट्टे के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पटोरी गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये लोडेड देसी कट्टा के साथ सत्यम कुमार उर्फ सत्या नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सत्यम कुमार द्वारा हथियार के साथ एक वीडियो वायरल किया गया था जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में लूट के आठ सौ रूपये तथा कागजात भी हुआ बरामद।