सत्तर कटैया: बिहरा गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 1510 बोतल नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, कार्रवाई शुरू
बिहरा गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये 8 बोरी में रखे हुये 1510 बोतल नशीली दवा जहां बरामद किया वहीं एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। बिहरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पुछताछ कर इस मामले में समुचित कार्रवाई की जा रही है। बिहरा पुलिस के इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।