सत्तर कटैया: मुंगराहा पूल के निकट बाईक सवार शिक्षक के साथ तीन बदमाशों ने देर रात की छिनतई, बिहरा पुलिस से लगाई गुहार
मुंगराहा पूल के निकट सहरसा से नवहट्टा शाहपुर की ओर जा रहे एक बाईक सवार शिक्षक के साथ मंगलवार की देर रात तीन बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल एवं जेब में रखे दो हजार नगदी रूपये छीन ली। पीड़ित शिक्षक राकेश कुमार रमण ने बिहरा थाना में आवेदन देते हुये सामान बरामदगी के साथ समुचित कार्रवाई की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस।