सत्तर कटैया: मुंगराहा पूल के समीप शिक्षक के साथ राहजनी के मामले में पुलिस ने पटोरी से एक युवक को किया गिरफ़्तार
मुंगराहा पूल के समीप शाहपुर, नवहट्टा के शिक्षक राकेश कुमार रंजन के साथ तीन दिन पहले हुये राहजनी मामले में बिहरा थाना पुलिस ने पटोरी गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने पटोरी गांव में छापेमारी कर एक युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय भेज दिया गया है।