मुज़फ्फरनगर: खेत में शौच करने गई युवती से भाजपा नेता ने की छेड़छाड़, शोर मचाते ही आरोपी भागे, भाजपा नेता सहित एक अन्य युवक पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र में खेत पर गई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सागर कश्यप और उसके साथी विशाल ने युवती के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।