डुमरांव: आंधी से डुमरांव MNCU वार्ड की बिजली गुल, गेट पर ही पीपल के पेड़ के नीचे नवजातों का हुआ इलाज, फर्श पर लेटी रही प्रसूता
Dumraon, Buxar | Jun 8, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में बिजली न होने के कारण चिकित्सक को पीपल के पेड़ के नीचे सोमवार की दोपहर 12 बजे अपनी सेवा देनी पड़ी। एक दिन पहले जन्मे बच्चे को डॉ अभिषेक कुमार ने एमएनसीयू वार्ड के गेट पर पीपल के पेड़ के नीचे पानी चढ़ाया और उसका इलाज किया। शनिवार को आई तेज आंधी पानी के बाद अस्पताल के कई वार्डों की बिजली आपूर्ति में तकनीकी खामी आ गई है।