सिलवानी: सर्वर ठप होने से 3 दिन से 35,562 उपभोक्ता परेशान, राशन वितरण बाधित, गरीब परिवारों की बढ़ी चिंता
Silwani, Raisen | Feb 12, 2026 सिलवानी। तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का सर्वर पिछले तीन दिनों से ठप पड़ा है, जिससे कंट्रोल दुकानों पर राशन वितरण पूरी तरह बाधित हो गया है। सर्वर डाउन होने के कारण करीब 35,562 उपभोक्ता प्रभावित हैं और उन्हें बिना राशन लिए ही लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार से सर्वर में तकनीकी खराबी बनी हुई है।