ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने अधिवक्ता के परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
ऊँचाहार जगतपुर थाना क्षेत्र के बल्लू का पुरवा कुसुमी गाँव में गेट लगाने को लेकर हुए विवाद में दर्जनों लोगों ने अधिवक्ता हरिश्चंद्र पांडेय के परिवार पर जानलेवा हमला कर आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था।मामले में जगतपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार को घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।