मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत पर उबाल, तीसरे दिन भी पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Mandla, Mandla | May 7, 2026 मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच कान्हा प्रबंधन के अधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और पत्रकारों से चर्चा की। कान्हा टाइगर रिजर्व में बीते दिनों लगातार सामने आई बाघों की मौत की घटनाओं ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।