छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के कापूर थाना क्षेत्र निवासी प्रेम लोहरा नामक दलाल ने मजदूरी दिलाने का झांसा देकर दो परिवार के चार मजदूरों और उनके मासूम बच्चों के साथ बड़ा धोखा किया। मजदूरी दिलाने का सपना दिखाकर दलाल उन्हें बस से गुमला ले आया। गुमला बस स्टैंड में उन्हें फ्रेश होने भेज दिया और उनका सामान लेकर फरार हो गया। लोगों ने उन्हें गुमला थाना पहुंचाया।