दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के ADA कॉलोनी की बताई जा रही है।जहाँ एक युवक को फोटो बनाने वाले दुकानदार से फोटो जल्दी बनाने की कहना भारी पड़ गया।जिसके बाद दबंग दुकानदार ने अपने दो लोगो के साथ मिलकर युवक की जमकर मारपीट कर दी।घायल युवक का आरोप है कि दबंगों ने कैची मारकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।