रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज में अपनी जनता पार्टी की हुई बैठक,महिला जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित रेलवे फाटक के पास बुद्ध विहार में आज अपनी जनता पार्टी की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की,बैठक में नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष गायत्री देवी कुशवाहा का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा और प्रदेश सचिव अनिल कुमार वर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे