अमरोहा: अमरोहा नगर पुलिस क्राइम रोकने में नाकाम, नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं
Amroha, Amroha | May 8, 2026 अमरोहा नगर पुलिस क्राइम रोकने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के इकरार नगर का है, जहां घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित युवक अजीम ने बताया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद बाइक गायब मिली।