सुल्तानगंज: विक्रमशिला सेतु बंद, सुल्तानगंज बना ट्रैफिक दबाव का केंद्र
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होकर बंद होने के बाद सुल्तानगंज में यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया है। रविवार देर रात करीब 12:30 बजे पुल का एक हिस्सा धंसने और फिर टूट जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल इसे बंद कर दिया। इसके चलते भागलपुर से उत्तर बिहार जाने वाली सभी गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुल्तानगंज की ओर मोड़ दिया गया है, जिससे शह