चांपा: चांपा के रेलवे ब्रिज पर माजदा वाहन ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज के ऊपर में माजदा वाहन ने 2 बाइक को टक्कर मार दी थी. हादसे में एक बाइक सवार युवक विशाल सूर्यवंशी की मौत हो गई थी. वही दूसरे बाइक सवार युवक घायल हुआ था. इधर, पुलिस ने माजदा वाहन क्रमांक सीजी 13 बी के 7781 के चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.