महोबा: लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को महोबा में श्रद्धांजलि, कैंडिल जलाकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में आल्हा चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने कैंडिल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने हादसे को पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारी, छात्र, युवा व स्थानीय लोग शामिल रहे।