गभाना: चंडौस पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को लिया संरक्षण में
चंडौस पुलिस ने चारा काटने वाली मशीन का मोटर चोरी करने के मामले का गुरुवार को सफल खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। इंस्पेक्टर राजवीर परमार ने बताया कि थानपुर-खानपुर निवासी जयकिशोर पुत्र ओंकार सिंह ने अपने घर से चारा काटने वाली मशीन का मोटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।