बरेली: भोलापुर में दबंगों ने जमीनी विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से किया हमला
भमोरा थाना क्षेत्र के भोलापुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति पर जमीन विवाद में लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।