बरेली: हजियापुर निवासी व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मामले की एसएसपी से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।एस एसपी ने तत्काल जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।