बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के दूरदर्शन के पास नाले में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
कैंट थाना क्षेत्र के दूरदर्शन के पास एक युवक का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।