डुमरांव: फर्जी एग्रीमेंट के सहारे 3.90 लाख रुपये हड़पने का आरोपित डुमरांव से गिरफ्तार, सत्यता की पड़ताल के बाद कारवाई
Dumraon, Buxar | Jun 30, 2026 डुमरांव पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर मोटी रकम हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह 11 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान डुमरांव नगर के गौशाला रोड निवासी प्रदीप कुमार, पिता भी सिंह के रूप में हुई है।