शाहबाद: अंबेडकर पार्क से प्रमुख मार्गों पर निकाली गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के मौके पर अंबेडकर पार्क से मंगलवार दोपहर 1:00 से दोपहर 3:00 तक एक विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस शोभा यात्रा का आयोजन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया।