शाजापुर: जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी से विवाद, शाजापुर में कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव का पुतला फूंका
शुजालपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर की गई ‘टपोरी लाल’ टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार रात शाजापुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन रात करीब 9:40 बजे किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुतला जल चुका था।