महसी: हरदी थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो अवैध देशी शराब के कारोबारियों को किया गिरफ्तार, की कार्रवाई
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया सुंदर पुत्र बाबू निवासी बहोरिकापुर, मेला राम पुत्र पुत्ती लाल निवासी फुटहा को गस्त कर रही टीम ने गुरुवार रात करीब 10 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी मेला राम के पास से 18 पाउच तथा सुंदर लाल के पास से 21 पाउच देशी शराब बरामद किया गया। कारोबारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूरी की गई है।।