बागपत: कस्बा टटीरी में भगवान परशुराम की जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2026 रविवार की दोपहर 12 बजे ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए सभी श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं।