DDA का बुराड़ी ग्राउंड बना धरना स्थल।
दिल्ली में अब जंतर मंतर धरना स्थल नहीं रहा। गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में तीन नए धरना स्थल निर्धारित किए हैं जिनमे रामलीला ग्राउंड, CBD ग्राउंड व तीसरा DDA का बुराड़ी ग्राउंड शामिल है। DDA के बुराड़ी ग्राउंड के कैपेसिटी करीब एक लाख से ज्यादा लोगों की है और यह आउटर रिंग रोड के किनारे 59 एकड़ में फैला हुआ है। कनेक्टिविटी के हिसाब से यहां बुराड़ी मेट्रो स्टेशन व मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन बिल्कुल इसके पास में है तो करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन और इनररिंग रोड है। अब भविष्य में दिल्ली पुलिस इन्हीं तीन धरना स्थलों में से किसी एक पर धरने की अनुमति देगी।
Delhi, India | Oct 12, 2026