कटघोरा: ट्रक और यात्री बस में भीषण भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा, एक दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल
Katghora, Korba | Jun 17, 2026 कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पाली के समीप तेंदूपत्ता गोदाम के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में यात्री बस और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। शिव ट्रेवल्स की बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी।