गाज़ीपुर: गाजीपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
गाजीपुर में आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मरदह थाना क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही, लूदर्स कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कोतवाली और आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग का स्थलीय जायजा लिया।