मुज़फ्फरनगर: एक साल से वेतन बंद, दफ्तर में एंट्री भी रोकी, BSA के खिलाफ कर्मचारी नेता का मोर्चा, ताला तोड़कर कब्जे का आरोप
बीएसए कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रधान लिपिक और कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार बीएसए संदीप कुमार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक साल से वेतन रोकने, कार्यालय में प्रवेश न देने और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। अशोक कुमार का कहना है कि गैरकानूनी ट्रांसफर रद्द होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। मामले की शिकायत DM, SSP से की है।