कहरा: सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नया बाजार में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन, पटना से कई डॉक्टर रहे उपस्थित
Kahara, Saharsa | Dec 17, 2024 सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नया बाजार में विशाल मैथिली हॉस्पिटल के पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर निशुल्क परामर्श शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अभिजीत सिंह, डॉक्टर शालिनी झा, डॉक्टर स्वाति मिश्रा के साथ पटना से आए कई डॉक्टर उपस्थित थे। इस निशुल्क परामर्श शिविर में दूर दराज से काफी संख्याओं में महिलाओं ने भाग लिया।