कहरा: कहरा गांव में मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Dec 17, 2024 सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव वार्ड 14 में गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर एक विदेशी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 100 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। आज मंगलवार करीब 1 बजे मध निषेध विभाग के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दिया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम मुकेश कुमार है।