मंझनपुर: चेहल्लुम से पहले एसपी ने चक नारा में पैदल गश्त कर सुरक्षा का लिया जायजा, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण
आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर सीओ सर्किल के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंझनपुर कोतवाली के चक नारा और चक थाम्बा गांव में पैदल गश्त कर हालात का निरीक्षण किया