चूरू: कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, बरामदगी की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे समाज के लोग
Churu, Churu | Oct 19, 2024 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया की अगुवाई में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे समाज के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और नाबालिग लड़की को बरामद करने की मांग की। लुगरिया ने बताया कि अपहरण प्रकरण में कोतवाली पुलिस सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही।