चूरू: पलास गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Oct 19, 2024 चूरू के निकटवर्ती पलास गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सको और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में बिहार के बेगूसराय निवासी रमाकांत ने घटना की जानकारी दी।