चूरू: भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर हुई मीटिंग, प्रदेश मंत्री ने की सदस्यता ग्रहण
Churu, Churu | Oct 19, 2024 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर मीटिंग हुई। प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने भाजपा के चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के अन्तर्गत जिले में प्रथम सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने उन्हे सक्रिय सदस्यता दिलवाई। जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया उपस्थित रहे।