चूरू: हरियाणा सरकार द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने पर कलेक्ट्रेट के सामने विभिन्न समाज के लोगों ने की आतिशबाजी
Churu, Churu | Oct 19, 2024 हरियाणा सरकार के द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चूरू के कलेक्ट्रेट के सामने विभिन्न समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया के नेतृत्व में वंचित जातियों के लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया।