चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में 50 वर्षीय व्यक्ति की जेब कटी, अस्पताल अधीक्षक से की गई शिकायत
Churu, Churu | Oct 19, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में 50 वर्षीय व्यक्ति की जेब कट गयी। व्यक्ति ने घटना की शिकायत अस्पताल अधीक्षक डाॅ. हनुमान जयपाल से की है। अस्पताल में आये वार्ड 55 निवासी 50 वर्षीय आमीन चेजारा ने बताया कि उसकी तबीयत खराब हो रखी थी। इसके चलते वह अस्पताल में फिजीशियन डाॅक्टर को दिखाने के लिए आया था।