दरभंगा: दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव: एक गुट का क्लीन स्वीप, 5 साल बाद हुआ मतदान
दरभंगा में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की जिला शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार देर रात संपन्न हुआ, जिसमें एक गुट ने सभी पदों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण वर्चस्व स्थापित कर लिया। वहीं दूसरे गुट के सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। करीब 5 वर्षों के अंतराल के बाद यह चुनाव कराया गया, जबकि नियमानुसार हर 3 वर्ष पर चुनाव होना चाहिए।