निवाई: ललवाड़ी चोराहे के पास सरसों से भरी पिकअप पलटी, पिकअप पर सवार आधा दर्जन से अधिक किसान हुए घायल
Niwai, Tonk | Apr 6, 2026 सोमवार की दोपहर करीब 2:15 बजे लालवाड़ी चौराहे के समीप गंगापुर लालसोट से अपना सरसों व सौंफ बेचने निवाई कृषि उपज मंडी में आ रही पिकअप का अचानक लालवाड़ी चौराहे पर टायर फटने से पिकअप में सवार करीब आधा दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ड्यूटी अधिकारी मीठालाल मय जाप्ते घटनास्थल पर पहुंचे हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।