रतलाम नगर: गीता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार का कहर, मटर की फलियों से भरा मिनी ट्रक पलटा, सीसीटीवी में कैद
रतलाम के गीता मंदिर रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मटर की फलियों से भरा एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक टर्न लेते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पूरी तरह पलटने के बजाय डिवाइडर से टिक गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हालांकि, ट्रक में लदी मटर की भारी-भरकम बोरियां सड़क पर गिर गईं, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे दो-तीन बाइक सवार आ गए।