लखीमपुर: बिजुआ में अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय, 20 ई-रिक्शों के काफिले के साथ दूल्हा पहुंचा ससुराल, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ क्षेत्र में एक अनोखी बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश देने के उद्देश्य से दूल्हा पारंपरिक वाहनों के बजाय 20 ई-रिक्शों के काफिले के साथ अपनी ससुराल पहुंचा।बारात का यह अनूठा स्वरूप देखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए पूरे इलाके में इस बारात की चर्चा हो रही है।