शिवपुरी नगर: शिवपुरी: गुना बायपास पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, रफ्तार कम होने से टला बड़ा हादसा
शिवपुरी शहर के गुना बायपास चौराहे पर शनिवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए। दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक साकू लाल यादव ने बताया कि वह चौराहे से ट्रक मोड़ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक टैक्सी खड़ी थी और सामने से आ रही कार ट्रक से टकरा गई।